Advertisement

महाराष्ट्र में साइबर क्राइम बढे

मुंबई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले साल की तुलना में इस साल साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस को यह एक बड़ी चुनौती पेश कर रही है। राज्य के गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि इस साल सितंबर तक साइबर अपराध के कुल 2,945 मामले दर्ज किये गये, जबकि पिछले साल अक्टूबर तक यह आंकड़ा 2,645 था। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक संख्या में साइबर अपराध के मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। हालांकि, जवाब में इस बारे में आंकड़े नहीं दिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक 43 साइबर प्रयोगशालाओं को साइबर पुलिस थाना घोषित किया गया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *