मोहम्मद आरिफ नसीम खान का भव्य सत्कार
राकेश दुबे/ मुंबई। मानव धर्माचरण समिति (Manav Dharmacharan Samiti) द्वारा रविवार 25 अगस्त को घाटकोपर पश्चिम स्थित असल्फा के श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर (Sri Jangleshwar Mahadev Mandir) सभागृह में भव्य सांस्कृतिक समारोह एवं सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। समिति द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा के उप नेता तथा पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान (Mohammad Arif Nasim Khan) का भव्य सत्कार किया गया। मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजी तिवारी (Dr. Ramji Tiwari) ने नसीम खान को एक बेहतरीन और सफल राजनेता बताया।
इस अवसर पर मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रामजी तिवारी, पूर्व मंत्री व सांसद रमेश दुबे, पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, लोलारक मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर बोलते हुए नसीम खान ने कहा कि संस्था के संस्थापक श्रीनिवास तिवारी विद्रोही महाराज, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे और उनकी पूरी टीम इतने सफल आयोजन के लिए बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने एक सुंदर और सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप महाराष्ट्र विधानसभा में उनसे जुड़ी समस्याओं को जोरदार तरीके से रखते रहेंगे।
पूर्व चंद्रकांत त्रिपाठी और रमेश दुबे ने नसीम खान की ख़ासियत और राम मनोहर त्रिपाठी द्वारा उनके लिए कही बात को याद किया, जब राम मनोहर त्रिपाठी ने कहा था कि आगे चलकर नसीम खान एक बेहतरीन नेता और आम इंसान के काम आने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाएँगे। वर्षों पहले कही उनकी बात हुबहू चरितार्थ हुई है। मानव धर्माचरण समिति संस्था के संस्थापक विद्रोही महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा करना समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं। नसीम खान ने गत 20 वर्षों में अपने कार्य से चांदीवली का चेहरा बदल दिया हैं। इनकी जीत तो सुनिश्चित हैं लेकिन मतों का अंतर कितना होगा? इसकी सबको उत्सुकता हैं।
समारोह में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से पधारे प्रमुख उत्तर भारतीयों नर्वदाप्रसाद मिश्र, रामकृष्ण पांडेय, अनिल गलगली, दिनेश ठक्कर, सुनील दुबे, अशोक दुबे, अनिल चौरसिया, डॉ. संजीव दुबे, आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, विजय यादव, भास्कर तिवारी, राधेश्याम तिवारी, राज यादव, जयशंकर तिवारी, सोनू श्रीवास्तव, ब्रह्मजीत सिंह, वीरेंद्रप्रसाद द्विवेदी, भागवत राय, ओपी सिंह, विद्यापति राय, देवेंद्र सिंह, बंशीधर मिश्रा, अमरदेव यादव, डॉ. श्यामरंग शुक्ल, केशव प्रसाद शुक्ला, राकेश उपाध्याय, अनुज ओमप्रकाश दुबे, शंकर उपाध्याय गुरूजी, सुशीला यादव, साधना चतुर्वेदी, रवींद्रनाथ पांडेय, रामप्रकाश यादव, केशव विश्वकर्मा, संतोष कहार, राजमन प्रजापति, सुभाष विश्वकर्मा आदि का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं श्री रामचरितमानस की प्रति देकर सम्मान किया गया। डॉ राम मनोहर त्रिपाठी की पुत्री डॉ. मंजू पांडेय का समिति की ओर से विशेष सम्मान हुआ।
समारोह की शुरुआत लोक गायक सुरेश शुक्ला, राधा मौर्या, ममता उपाध्याय और संगीता के सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। सभी गायकों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उसके उपरांत पंडित अमरेश पांडेय की अगुवाई में 51 पंडितों ने शंखध्वनि से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सभी को अचला, धोती, रामचरित मानस की प्रति देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में 350 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश मौर्या, जितेंद्र पाठक, विनोद सिंह, कमल जोशी, दयमंती ठक्कर, राजू श्रीवास्तव, कृष्णा शर्मा, सुनील राय, श्रवण श्रीवास्तव, चंद्रभान चौबे, मिथिलेश शुक्ला उर्फ मिंटू, राजमन प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply