Advertisement

कांग्रेस के सम्मलेन में जुटे दिग्गज

स्टीफन को बेस्ट वार्ड अध्यक्ष का खिताब

मुंबई। मुंबई कांग्रेस द्वारा अशोक मिल कंपाउंड में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए इस सम्मेलन में वार्ड क्रमांक 155 के स्टीफन पीटर को सर्वश्रेष्ट वार्ड अध्यक्ष के खिताब से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने नवाजा। इस अवसर पर पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, विपक्ष के नेता रवि राजा, दक्षिण मध्य मुंबई जिलाध्यक्ष हुकुम चंद मेहता, पूर्व विधायिका वर्षा गायकवाड व स्थानीय नगरसेवक व मुंबई अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बब्बू खान आदि मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय मुंबई कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन सायन स्थित अशोक मिल कंपाउंड में संपन्न हुआ। इस सम्मलेन में मुंबई अध्यक्ष द्वारा सभी वार्ड अध्यक्षों को विशेष रूप से बुलाया गया था। इस मौके पर वार्ड क्रमांक 155 के स्टीफन पीटर को सर्वश्रेष्ट वार्ड अध्यक्ष के खिताब से मुंबई अध्यक्ष संजय निरूपम द्वारा नवाजा गया। इसके बाद पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया।

विपक्ष के नेता रवि राजा ने आगे की रणनीति बनाई। वहीं संजय निरूपम ने 2019 के चुनाव में सभी की भूमिकाओं को बताया। इसके बाद अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बताया जाता है कि स्टीफन पीटर को सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए उनके करीबी विनोद नायर, नंदू जाधव और लक्ष्मण माने आदि ने उन्हें श्रीफल और शाल ओढाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व नगरसेवक राजेंद्र माहूलकर, किशन मिस्त्री आदि ने उन्हें बधाई दी है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *