Advertisement

CBI कार्यालय पर मुंबई कांग्रेस का मोर्चा

मुंबई। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को पद से हटाए जाने के खिलाफ मुंबई कांग्रेस ने बीकेसी स्थित सीबीआई कार्यालय के सामने मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। यह मोर्चा शुक्रवार सुबह 11 बजे निकाला जाएगा। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बताया कि एआईसीसी के निर्देश पर पूरे देश में सीबीआई निदेशक को हटाए जाने को लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा निकाला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़ाकू विमान राफेल में हुए कथित घोटाले को लेकर सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा अहम फैसला लेने वाले थे। बीजेपी सरकार ने इससे बचने के लिए रात के 2 बजे उन्हें पद से हटा दिया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *