मुंबई। सीआईएसएफ का स्वर्ण जयंती वर्ष स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर में साफ- सफाई कर मनाया गया। हालांकि इससे पहले बारिश के दौरन गरीब और जरूरतमंद छात्रों में छात्रों वितरण कर किया गया था। लगातार एक वर्ष तक मनाये जाने वाला स्वर्ण जयंती वर्ष की शुरूआत 10 मार्च 2018 से की गई थी, जो 10 मार्च 2019 तक मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा। यह जानकारी सीआईएसएफ, आरसीएफएल की कमांडेंट रूची आनंद ने दी है।
सीआईएसएफ की कमांडेंट रूची आनंद ने बताया की मुंबई के लोअर परेल स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर में मराठी फिल्म के अभिनेता ललित प्रभाकर के अलावा क्लीन मुंबई फाउंडेशन, करूना ट्रस्ट, चंद्रा सुन्द्रा ट्रस्ट, स्थानीय पुलिस, स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान में सीआईएसएफ, मुंबई के विभिन्न इकाइयों के करीब 150 जवान भी शामिल थे। हालांकि अधिकारियों में नीलिमा रानी, जी एस राजू उप महानिरीक्षक, सीएस रावत, एमएल कटारिया, टी के मंडल और शीला राजू आदि मौजूद थे। उन्होंने बताया की शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे से टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जो करीब 10 बजे समाप्त हुआ। देश के मुखिया मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में सीआईएसएफ के जवानों के साथ- साथ विभिन्न संस्थाएं व छात्रों ने लिया।
कमांडेंट रूची आनंद ने बताया केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) के 50वें वर्षगांठ को 10 मार्च 2019 तक मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की केऔसुब (सीआईएसएफ) का गठन 10 मार्च 1969 में महज 3000 कर्मियों से की गई थी। लेकिन मौजूदा समय में यहां 1 लाख 55 हजार जवान देश के सभी हवाई अड्डों के अलावा अतिसंवेदनशील प्रतिष्ठानों, औद्योगिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात हैं। जो कि न केवल मेरे लिए बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। सीआईएसएफ की उत्पत्ति, विकास और स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह तथा स्वच्छता ही सेवा के महत्व पर आगे भी कार्यक्रम चलता रहेगा।
![]()
















Leave a Reply