Advertisement

चेंबूर में भाजपा का सफाई अभियान

मुंबई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुबह 9 से 12 बजे तक आंबेडकर गार्डन से लेकर चेंबूर स्टेशन तक सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमांक 152 की नगरसेविका आशा ताई मराठे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चेंबूर स्टेशन और स्टेशन परिसर में झाडू लगाकर सफाई की।

साथ ही स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों से अनुरोध किया की वे भी इस परिसर को साफ रखें। चेंबूर विधानसभा की हद में आने वाले सुभाष नगर के सफाई अभियान में श्रेनिक शाह, आशा ताई मराठे, महेंद्र धुरी, कांती भाई नागदा, पवन जालान, राजेश भणडारी और शकुंतला हिले आदि शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *