71,500 पौधा रोपण का लक्ष्य
मुश्ताक खान/ मुंबई। वनों का विनाश होने के कारण बढ़ते वायु प्रदुषण के मद्देनजर सी आई एस एफ (CISF) की आरसीएफएल (RCFL) इकाई पश्चिमी खंड द्वारा कुल 71,500 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत रविवार को करीब 400 औषधि युक्त पौधारोपण किया गया। इनमे जामुन, सिताफल आदि का समावेश है।
गौरतलब है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दुनिया में वायु परिवर्तन होने लगा है। इससे अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई है। इससे जन जीवन और वनस्पति जगत का भी संतुलन बिगड़ने लगा है। वहीं आबादी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। जबकि रोजगर घट गए हैं। इसके अलावा आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
जंगलों के कटते रहने से मानव-सभ्यता को खतरा पैदा हो गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। धरती के कुछ भागों में लगातार कई वर्षो से सूखा पड़ है या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है, सदा बहने वाली नदियां सूख रही हैं, नहरों में पानी कम हो रहा है साथ ही उद्योगों के लिए संकट पैदा हो रहा है। इस भयानक स्थिति से निबटने व पर्यावरण को संतूलन में लाने के लिए सी आई एस एफ की तरफ से युद्ध-स्तर पर पौधा रोपण चलाने का फैसला लिया गया है।
इसी परीप्रेक्ष्य में केऔसुब बल मुख्यालय नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों पर देश के विभिन्न राज्यों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यालय नवी मुंबई के अधिन सभी इकाईयों में कुल 65000 + 10 प्रतिशत अतिरिक्त ऐसे कुल 71,500 पौधों का रोपण किया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सी आई एस एफ (केऔसुब) इकाई आरसीएफएल मुंबई द्वारा अक्तूबर 2020 तक कुल 2200 पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
श्रीमती रुचि आनंद, कमाण्डेन्ट की मौजुदगी में एआरके गेस्ट हाउस, आरसीएफएल मुंबई (RCFL Mumbai) के पास स्थित बंजर जमीन पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के कुल 400 (जामुन, सिताफल, आंवला, ईमली, आम जैसे उपयोगी) पौधों का रोपण किया गया। श्रीमती रुचि आनंद पौधारोपण के पश्चात प्रत्येक 10-15 दिनों में आवश्यकतानुसार पानी देने की व्यवस्था के साथ-साथ रोपण किये गये पौधों की देखभा के लिए जवानों का समूह बनाकर उन्हे जिम्मेदारी सौपी है। पौधारोपण कार्यक्रम में सीआईएसएफ के कुल 60 बल सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply