Advertisement

29 को सीआईएसएफ का स्वच्छता अभियान

मुश्ताक खान/मुंबई। मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सीआईएसएफ द्वारा एक और अध्याय जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत 29 सितंबर की सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में टाटा मेमोरियल सेंटर, क्लीन मुंबई फाउंडेशन, करूना ट्रस्ट, चंद्रा सुन्द्रा ट्रस्ट, स्थानीय पुलिस, स्कूल के छात्रों के अलावा अन्य कई सक्रिय संगठनों द्वारा भागीदारी निभाए जाने की संभावना है। इस अभियान में सीआईएसएफ, मुंबई के विभिन्न इकाईयों के लगभग 150 जवान भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान का यह आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (केऔसुब) के 50वें वर्षगांठ की कड़ी का एक हिस्सा है। सीआईएसएफ, आरसीएफएल की कमांडेंट रूची आनंद ने बताया की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से एक दिन के बजाय पूरा एक साल स्वर्ण जयंति वर्ष मनाने की योजना है। 10 मार्च 2018 से शुरू हुए स्वर्ण जयंति वर्ष 10 मार्च 2019 तक लगातार चलता ही रहेगा। इस अवधि में सामाजिक कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस कड़ी में 29 सितंबर को टाटा मेमोरियल सेंटर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मुंबई कि विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भागीदारी निभाने वाली हैं। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई के परेल स्थित कैंसर अस्पताल, टाटा मेमोरियल सेंटर के अभियान में विशेष रूप से मराठी फिल्मों के अभिनेता ललित प्रभाकर के अलावा सीआईएसएफ पश्चिमी विभाग के आईजी सतीष खंडारे (आईपीएस), महानिरीक्षक मुख्यालय नवी मुंबई नीलिमा रानी सिंह आदि स्वच्छता ही सेवा के महत्व पर विशेष चर्चा के लिए आ रहीं हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *