Advertisement

मुंबई पर चढ़ा मिथिलांचल का रंग

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

मुंबई। नहाय खाय के साथ शुरु हुआ छठ महोत्सव षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्ध्य देने व आस्था की डूबकी लगाने के साथ संपन्न हुआ। छठ महोत्सव के पावन अवसर पर मुंबई के लगभग सभी घाटों पर दिखा मिथिला का रंग, यहां पारंपरिक रूप से छठ व्रतियों ने डुबकी लगाई और पूजा पाठ कया। बिहारी एकता मंच द्वारा आयोजित चेंबूर के चराई तालाब पर छठ व्रतियों ने डुबकी लगाई और डूबते सूर्य को प्रणाम किया।
बिहारी एकता मंच द्वारा ओयजित छठ पूजा महोत्सव में चेंबूर चरई तालाब पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों महिला-पुरुष और हर उम्र के श्रद्धालु मौजूद थे। मंच के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि यहां महिलाओं ने छठ पूजा के लोकप्रिय गीत-कांचहि बांस की बांस बहंहगिया, बहंगी लचकत जाय, जैसे अन्य गीत गाते हुए छठ माता की विधिवत पूजा कर घर परिवार की कुशलता की मन्नतें मांगी। इस अवसर पर स्थाीय सांसद राहूल शेवाले, नगरसेवक श्रीकांत शेटो, नगरसेविका आशा ताई मराठे, शिवसेना के उप विभाग प्रमुख राजेंद्र पोल आदि गणमान्य भी माता रानी का आर्शीवाद लेने पहूंचे।
गौरतलब है कि करीबब डेढ़ दशक से बिहारी एकता मंच द्वारा छठ पूजा का आयोजन चेंबूर के चरई तालाब पर किया जाता है। इस मंच की स्थापना ओम प्रकाश मिश्रा ने करीब 15 वर्ष पहले की थी। उन दिनों जानकारी के अभाव में कम लोग आते थे। लेकिन जैसे- जैसे मंच का विस्तार होता गया लोग मिलते गए कारवां बनता गया। मंच के अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि चेंबूर के छठ महोत्सव में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरांचल, महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों के लोगों ने भी छठ मईया के प्रति आस्था बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष करीब पांच से छह हजार श्रद्धालुओं ने छठ पर्व का आनंद लिया। चेंबूर के चरई तालाब पर जुटने वाली भीड़ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। अनहोनी के मद्देनजर यहां चेंबूर पुलिस, सुमननगर ट्रैफिक पुलिस और मनपा प्रशासन के अधिकारी मुश्तैद थे। मिश्रा ने कहा कि छठ महोत्सव देश और दुनिया के लगभग सभी शहरों में मनाया जाने लगा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *