Advertisement

मनपा में चंद्रयान-2 की गूंज

मुंबई। चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को सोमवार को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया। मुंबई महानगरपालिका ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर संबंधित वैज्ञानिकों एवं परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

मनपा में पेश किये गए अभिनंदन प्रस्ताव में कहा गया कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है। विपक्ष के नेता रवि राजा ने कहा कि इस प्रक्षेपण के साथ ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की शक्ति और क्षमता को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस के सुफियान वनू, भाजपा के अतुल शाह सहित अन्य ने सरकार एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *