Advertisement

घाटकोपर में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी

9 लोगों की मौत, 50 फंसे

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर पश्चिम में मंगलवार सुबह दामोदर पार्क के पास चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है, जबकि 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके मलबे से अब तक 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। शहर के नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक सुबह जिस वक्त हादसा हुआ नीचे काम चल रहा था। इमारत 15 साला पुरानी है। इसमें अवैध निर्माण का काम चल रहा था। इमारत में कुल 16 फ्लैट हैं। ग्राउंड फ्लोर में एक नर्सिंग होम भी चल रहा था। मलबा हटाने का काम जारी है। हादसे की एक पिलर को हटाना बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय के नियंत्रण कक्ष को इस दुर्टना के बारे में सुबह फोन के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि लगभग आठ दमकल गाडि़यां, एक बचाव वाहन और एक एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी बचाव टीम, दमकल कर्मी और बीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थन पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *