Advertisement

मुंबई तट पर डूबी मछुआरों की नाव, एक लापता

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके के पास गहरे समंदर में मछुआरों की एक नाव डूब गई। रेवती नाम की नाव में कुल 7 लोग सवार थे जिसमें 6 को बचा लिया गया है। वहीं एक व्‍यक्ति की तलाश जारी है। तटरक्षक दल का एक हेलिकॉप्टर और दो जहाज उसकी तलाश में जुटे हैं। इसके अलावा पुलिस गश्ती दल की चार नावें भी राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

कोस्‍ट गार्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि उसे नाव के डूबने की सूचना मिली। उसने बताया कि यह नाव मुंबई से तारापुर जा रही थी। इस नाव पर चालक दल के 7 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही कोस्‍ट गार्ड का गश्‍ती जहाज अमर्त्‍य राहत और बचाव अभियान के लिए घटनास्‍थल पर रवाना कर दिया गया।

कोस्‍ट गार्ड का जहाज सुबह करीब 10 बजकर 54 मिनट पर नौका के पास पहुंच गया। कोस्‍ट गार्ड के जवानों ने चालक दल के 6 सदस्‍यों को बचा लिया और एक अन्‍य की तलाश जारी है। चालक दल के सदस्‍यों को तत्‍काल चिकित्‍सा सहायता दी गई। उनकी हालत अब स्थिर है। लापता सदस्‍य की तलाश के लिए दो जहाज और चेतक हेलिकॉप्‍टर लगाया गया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *