Advertisement

अमित शाह ने की ठाकरे से मुलाकत

मुंबई। राष्ट्रपति चुनावके मद्देनज़र बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास मातोश्री पर मुलाकात की। अमित शाह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मातोश्री पहुंचे और बंद कमरे में बैठक की। दोनों के बीच मुलाकात सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और यह 75 मिनट तक बंद कमरे में चली।

यह मुलाकात उस वक्त हुई जब शाह ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने से पहले अपने सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेगी। अमित शाह तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर हैं।

शिवसेना ने हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का नाम सुझाया था। ठाकरे की पार्टी ने पहले कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वह ‘स्वतंत्र ‘ रास्ता चुन सकती है। इससे पहले के दो चुनावों में उसने प्रतिभा पाटिल और प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था।

मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने वाले फडणवीस के बयान पर अमित शाह ने शनिवार को कहा था, ‘ उनका मतलब यह था कि अगर मध्यावधि चुनाव थोपा जाता है तो हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ‘ महाराष्ट्र सरकार की ओर से घोषित हालिया कर्ज माफी पर शाह ने कहा कि इसके जरिए सरकार किसानों को राहत प्रदान कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *