फडणवीस सरकार के तीन साल
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के तीन साल पूरा होने की खुशी में भाजपा द्वारा चेंबूर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा के चेंबूर अध्यक्ष राहूल गजानन वालंज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आगामी विधानसभा के मद्देनजर मुंबई भाजपा के विभिन्न नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के चेंबूर अध्यक्ष राहूल गजानन वालंज द्वारा पार्टी का जनाधार बढ़ाने व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कराने के उद्देश्य से सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में चेंबूर विधानसभा का मुद्दा छाया रहा। यहां भाजपा के प्रतिनिधि को जिताने की रणनीति पर सभी नेताओं ने अपना- अपना पक्ष रखा।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में चौतरफा विकास हो रहा है। जिसकी वजह से एक के बाद एक देश के हर राज्य में भाजपा की जीत हो रही है। इसे मोदी फैक्टर भी कहा जा सकता है।
वहीं मुंबई के महामंत्री व जिला प्रभारी सुनील राणे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं का मर्गदर्शन किया। सुनील राणे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा की महाराष्ट्र सरकार का वनवास समाप्त हुआ। 14 वर्ष बाद महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा की पिछले तीन सालों में फडणवीस सरकार ने विकाय की गंगा बहा दी है। इसके बाद भी विपक्ष को शिकायत है।
उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार निष्पक्ष काम कर रही है, इसे पूछने या बताने की जरूरत नहीं है, काम खुद बोलता है। बुधवार को चेंबूर के नटराज लॉन में आयोजित इस सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने सरकार के तीन साल पूरे होने की खुशी में सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा की सुगमता से चल रही सरकार के कार्यो की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। भाजपा के चेंबूर अध्यक्ष राहूल वालंज ने एक सवाल के जवाब में कहा की हम कहते नहीं करके दिखाते हैं।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड, श्रीमती डॉ. कांताताई नलावडे (प्रदेश प्रवक्ता) मुंबई उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक विटठ्ल खरटमोल, नगरसेवक महादेव शिवगण, पूर्व नगरसेविका राजश्री पालांडे, मुंबई सचिव कुशल जैन, मुंबई प्रवक्ता जितेंद्र गजारिया, श्रीमती शशीबाला टाकसाल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply