Advertisement

NRI के चक्कर में फंसी भोजपुरी अभिनेत्री

40 लाख और इन्शुरेंस की रकम लेकर भागने का प्लान

संवाददाता/ मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नेहा बंसल (Bhojpuri Film Actress Neha Bansal) ने एनआरई विजय टक्कर से शादी करके मुसीबत में फंस गई है। शादी के बाद मारपीट कर ससुराल वाले उसे छोड़ कर अमेरिका भागने के फिराक में थे। नेहा की काफी कोशिशों के बाद मीरा रोड पुलिस ने उनके एनआरआई पति और ससुराल वालों पर मामला तो दर्ज किया लेकिन अब तक कोई करवाई नहीं की है। नेहा ने पुलिस पर आरोप लगाया है की मुझे मदद नहीं इंसाफ चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुदकुशी कर लुंगी। बता दें की नेहा अनाथ है।

खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले नेहा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो में नेहा ने अपने पति पर मारपीट करने और उसे छोड़ने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीएम मोदी से गुहार लगाई थी, उसके बाद पुलिस ने नेहा के पति व ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया था। हालांकि एफआईआर होने के बाद नेहा रोज पुलिस स्टेशन का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने उसे इंसाफ दिलाने के बजाय आरोपियों की मदद कर रही थी। अब नेहा बंसल महिला आयेग से मदद की गुहार लगाई है। नेहा ने आरोप लगाया है की पुलिस आरोपियों से सांठ-गांठ कर उन्हें बचाने की फिराक में है। संवैधानिक धाराओं में ढील होने के कारण नेहा के एनआरआई पति के भाई और बहन को अग्रिम जमानत मिल गई है।

क्या है पूरा मामला

नेहा बंसल ने भोजपुरी फिल्मों में कई सालों से काम कर अपना कैरियर बनाया है। इस बीच नेहा शादी कर सुखी जीवन जीना चाहती थी। इसलिए उन्होंने मैरिज ब्यूरो साइड में इश्तेहार दिया था। उस इश्तेहार के जरीये अमेरिकन एनआरई विजय टक्कर (NRI Vijay Takkar) से उसकी मुलाकात हुई और विजय के परिवार वालो ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे नेहा ने स्वीकार कर लिया। बता दें की नेहा का इस दुनिया में कोई नहीं, वो अकेली हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री से अलग किसी साधारण व्यक्ति से शादी करना चाहती थी।

बहरहाल 29 मार्च 2019 में नेहा की शादी विजय से हो गई। इस शादी में विजय के परिवार वाले मौजूद थे वहीं नेहा की तरफ से उसके गिने चुने कुछ मित्र ही थे। नेहा ने पुलिस को बताया की शादी का पूरा खर्च मुझे उठाना पड़ा। मेरी मेहनत की सारी कमाई शादी में खर्च हो गया। उसके ससुराल वालों ने कोई खर्च नहीं किया। नेहा ने बताया की विजय ने शादी के दो दिन पहले बताया की वो 3 करोड़ का कर्जदार है, इसलिए शादी का खर्च उठा पाना मुश्किल है।

विजय ने नेहा झांसे में लेते हुए उसकी मीरा रोड वाली फ्लैट बेचकर शादी करने को राजी कर लिया। नेहा विजय के जाल में फंस गई और एक करोड़ के फ्लैट को 70 लाख में बेच दिया। 30 लाख एडवांस लेकर शादी और हनीमून में खर्च कर दिया। अप्रैल 2019 में विजय अपने माता पिता को लेकर अमेरिका चला गया। विजय ने नेहा को वीजा का बहाना बनाकर इंडिया छोड़ गया।

इसके बाद 22 सितंबर को विजय अमेरिका से इंडिया नेहा से मिलने आया। विजय को पता था की नेहा के फ्लैट का 40 लाख पेमेंट सितंबर में मिलने वाला है। इस बीच नेहा को विजय के परिवार वालों की कुछ आपराधिक मामलों का पता चला और यह भी पता चला की विजय पहले से ही शादी शुदा है। नेहा ने जब इन बातों के बारे में विजय से पूछा तो विजय मार पीट पर उतारू हो गया। नेहा को पता चला की विजय के पिता नारायण टक्कर ने पहले पत्नी को घर से निकल कर दूसरी शादी की है। विजय के भांजा पर हत्या का मामला दर्ज है।

आरोपियों को बचाने में लगी मीरा रोड पुलिस

नेहा ने पुलिस को बताया कि विजय टक्कर ने मेरे नाम से एक करोड़ के इन्शुरेंस का नॉमिनी खुद बनने के लिए दबाव डाल रहा था। उसके बाद नेहा को पता चला की विजय ने एक साजिश के तहत नेहा से शादी की ताकि शादी के बाद उसका पूरा पैसा लेकर उसकी हत्या कर एक करोड़ के इन्शुरेंस की रकम लेकर अमेरिका भाग जाए। नेहा बंसल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की।

उसके बाद नेहा रोती बिलखती वीडियो बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा और मदद की गुहार लगाई। उसके बाद दबाव में आकर पुलिस ने विजय और उसके परिवार पर मामला तो दर्ज किया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नेहा की माने तो पुलिस ने रिश्वत लेकर विजय पर कोई करवाई नहीं की। नेहा ने कई बार पुलिस से आग्रह किया की विजय को गिरफ्तार करे। लेकिन पुलिस वाले उसकी बातों पर ध्यान न देते हुए यह कहते हैं कि हमारे पास बहुत काम है तेरे पति को तू ही ढूंढ कर ला। अब नेहा को मामला वापस लेने के लिए विजय की तरफ से जान से मारने की धमकी आ रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *