Advertisement

बालाजी भोईवाड बने वार्ड 154 के अध्यक्ष

मुंबई। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस द्वारा बालाजी रामचंद्र भोईवाड को वार्ड क्रमांक 154 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भोईवाड के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए चेंबूर तालुका अध्यक्ष विशाल वाडेकर ने मुंबई अध्यक्ष निलेश भोसले के आदेश पर किया है। इससे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के सदस्यों में खुशी का माहैल है। उन्हें बधाई देने वालों की लंबी फेहरिस्त है।

मिली जानकारी के अनुसार चेंबूर कैंप स्थित एम एस बिल्डिंग नंबर 17 में एक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष विशाल विक्रम वाडेकर ने बालाजी रामचंद्र भोईवाड को नियुक्ति पत्र दिया। वाडेकर ने आशा जताई है कि आने वाले दिनों में बालाजी पार्टी के लिए उपयुक्त साबित होंगे।

इस अवसर पर पार्टी के मुंबई युवा सचिव गणेश नाकाडे के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इनमें जिलाध्यक्ष रंगनाथक लक्ष्मण, उपाध्यक्ष अमी इंदलकर, रामचंद्र भोईवाड, रोहन मगर, शोभा भोईवाड, विजय डोक, सुशीला भोईवाड के अलावा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *