Advertisement

व‍िधानभवन घेरने मुंबई पहुंचे हजारों क‍िसान

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक से निकला हजारों किसानों का मोर्चा रविवार को मुंबई पहुंच गया। ठाणे से होकर किसान अब मुंबई में विधानभवन पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को उनका विधानसभा घेरने की योजना है। किसानों ने विधानभवन पहुंचने से पहले आनंद नगर चेक नाका में गीत, संगीत और लोकनाट्य का आनंद उठाया।

चर्चा है कि रविवार शाम 5 बजे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) चीफ राज ठाकरे और आम आदमी पार्टी के नेता चूनाभट्टी सोमैया भी इस मोर्चे में शामिल होंगे। कांग्रेस ने इस मोर्चे को अपना समर्थन दिया है। किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक ढवले के अनुसार, मोर्चे को शिवसेना, एमएनएस, आप, रिपब्लिकन पार्टी (जोगेंद्र कवाडे गुट), कुणबी सेना, आगरी सेना और कुणबी प्रतिष्ठान ने समर्थन दिया है। आंदोलनकारी किसान सोमवार को विधानभवन जाकर के सामने अपनी मांगें रखेंगे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसानों को आजाद मैदान पर ही रोक दिया जाएगा।

मुंबई यातायात पुलिस ने रविवार को सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक यातायात मार्ग में बदलाव किए हैं। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग पर आनंद नगर टोल नाका, मुलुंड से सोमैया मैदान और सायन तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया है। ठाणे से मुंबई शहर तक आने वाले भारी वाहनों और मालवाहक वाहनों को कलवा, विटावा, ऐरोली और वाशी खाड़ी पुल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

ठाणे से मुंबई में आने वाले वाहनों को घोडबंदर रोड होते हुए दहिसर चेक नाका के रास्ते मुंबई में आने इजाजत है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से दक्षिण की ओर एक दिशा मार्ग हल्के वाहनों के लिए आरक्षित रखा गया है। इन रास्तों पर अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *