Advertisement

मुंबई पुलिस ने युवक को खिलाया केक

मुंबई। मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे आशीष नामक एक युवक को पुलिसवालों ने केक खिलाया। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आशीष के बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर कीं।

हुआ यूं कि आशीष एफआईआर रजिस्टर कराने के लिए साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचा था। रिपोर्ट में पर्सनल डीटेल्स में उसने अपना बर्थडे बताया तो पुलिसवालों को पता चला कि आज ही उसका बर्थडे है। जन्मदिन को खास बनाते हुए पुलिसवालों ने आशीष के लिए केक मंगाया और स्टेशन में ही उसे केक काटकर खिलाया। आशीष को केक के साथ उसकी एफआईआर की कॉपी भी सौंपी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *