Advertisement

वाशीनाका में अखंड पाठ संपन्न

मुश्ताक खान/ मुंबई। वाशीनाका के जय हिंद नगर में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस का आयोजन संपन्न हुआ। 22 और 23 जनवरी को अखंड पाठ के भव्य आयोजन में मानस परिवार के रामनुयायियों व कलाकारों ने भाग लिया। छेदीलाल गुप्ता की पुत्री के विवाह के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में सहयोगियों ने मानस समाज के प्रति अपने विचार प्रकट किए ‘मानस प्रचार प्रसार ‘और ‘सामाजिक उत्थान ‘में अपनी सहभागिता निभाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः करीब आठ बजे प्रारंभ हुए श्री राम चरित मानस के भव्य कार्यक्रम में रामनुयायियों ने बढ़- चढ़ कर हिसा लिया। वहीं राम भक्तों की भावनाओं को देखते हुए कलाकारों ने राम चरित्र मानस के अखंड पाठ की गरीमामय प्रस्तुती की, जिससे लोग झूमते रहे और पूरा परीसर भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुधाकर श्रीधर पांडेय, साहबलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्या, मार्गदर्शक भगवानराज पांडेय, कोषाध्यक्ष पप्पू पाठक, विनीत उपाध्याय (काका), शिव नारायण मौर्या, ललित तिवारी, मुन्ना सिंह, गुलाब गुप्ता, सोनू शर्मा, शिव पूजन गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *