Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड‍िंग




मुंबई।
एयर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से विमान को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-985) अहमदाबाद से मुंबई आ रही थी। अचानक 8.25 बजे विमान के हायड्रोलिक चेंबर में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में मुंबई हवाई अड्डे पर 8.36 बजे ‌उतार लिया गया।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अहमदाबाद से आ रहा यह विमान मुंबई होते हुए मस्कट के लिए रवाना होना था। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 176 यात्री थे। मस्कट के यात्रियों को उसी समय दूसरे विमान से रवाना किया जाएगा




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *