साभार/ मुंबई। आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा ने सोमवार को जीने के लिहाज से अच्छे शहरों की सूची जारी की। जीवन सुगमता सूचकांक में महाराष्ट्र का पुणे शहर अव्वल रहा है। नवी मुंबई को दूसरा स्थान मिला है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक, ग्रेटर मुंबई को तीसरा रैंक मिल है। इसके बाद तिरुपति, चंडीगढ़, ठाणे, रायपुर, इंदौर, विजयवाड़ा और भोपाल का स्थान आता है।
यह सर्वेक्षण देश के 111 शहरों में किया गया। पुरी ने कहा कि जीवन सुगमता सूचकांक चार मानदंडों-शासन, सामाजिक संस्थाओं, आर्थिक एवं भौतिक अवसंरचना पर आधारित है। चेन्नई को 14वां और नयी दिल्ली को 65वां स्थान मिला है। आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने कहा कि कोलकाता ने सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
![]()












Leave a Reply