Advertisement

तेंदुए ने 6 लोगों को किया जख्मी

मुंबई। मुंबई में उपनगरीय मुलुंड के नानीपाड़ा इलाके में तेंदुए के हमले से कम से कम छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ नानीपाड़ा में सुबह करीब सवा सात बजे दिखा। यह इलाका पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है।

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने हमला करके छह लोगों को जख्मी कर दिया। पुलिस और वन अधिकारियों की एक टीम क्षेत्र में पहुंच गई है। जोन सात के पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीमें मौजूद हैं। इलाके को घेर लिया गया है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *