मुंबई। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) मुंबई एयरपोर्ट पर से 50 किलो सोना जब्त किया गया है। सोना डीएचएल कोरियर के जरिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था। डीआरआई अधिकारी के मुताबिक पकड़े गए 50 किलो सोने की तस्करी के तार खाड़ी देशों से जुड़े हुए हैं। कोरियर के लिए जिस पते का इस्तेमाल हुआ है वो फर्जी है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। कस्टम विभाग ने कुछ दिनों पहले सऊदी अरब एयरलाइन के स्टाफ को सोने की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। एयरलाइन स्टाफ के पास से सोने के 2 बिस्किट मिले थे।
![]()













Leave a Reply