Advertisement

जुहू चौपाटी पर बड़ा हादसा, 4 लड़के डूबे


मुंबई। मुंबई में जुहू चौपाटी पर समंदर में नहाने गए पांच लड़कों में से चार लड़के डूब गए हैं। डूबने वाले सभी लड़कों की उम्र 17 साल है। समंदर में पांच दोस्त नहाने गए थे, जिसमें लाइफगार्ड की मदद से वसीम खान (22) को बचाया लिया गया, लेकिन बाकी चारों जो नाबालिग हैं वो डूब गए। तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि एक शव के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जो चार लड़के डूबे हैं, इनके नाम फरदीन, सोहेल, फैसल और नजीर हैं।

खबर लिखे जाने तक चार लड़कों में से तीन लड़कों का शव मिल गया है, जबकि की तलाश चल रही है। ये सभी जुहू चौपाटी पर नहाने गए थे। कल आधी रात तक लड़कों की तलाश में जुहू बीच पर ऑपरेशन चला था। इसके लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई थी। रेस्क्यू टीम और घर के लोग लगातार इन डूबे हुए लड़कों की तलाश में जुटे हैं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां समुद्र में गड्ढे बनते हैं जो बेहद खतरनाक हैं। समुद्र में पॉलिथीन का कचरा भी बहुत है जिसकी वजह से लड़को को ढूढ़ने में बहुत दिक्कत आ रही है।



Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *