Advertisement

फाउंडेशन के कार्यक्रम में 399 छात्रों ने लिया हिस्सा

मुंबई। कुरैशी हेल्पिंग फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार इमरान कुरैशी और संस्थापक इरफान करैशी ने चांदीवली विधानसभा परिसर के करीब 399 छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। कुर्ला के सफेदपुल परिसर में आयोजित बाल दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक जौहर दिखाए।

मिली जानकारी के अनुसार कुरैशी हेल्पिंग फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार इमरान कुरैशी द्वारा स्कूली छात्रों को टिफीन बॉक्स, जुमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया गया, साथ ही सभी को नाश्ता दिया गया। इसके अलावा जरूरतमंद छात्रों को स्कूल कीट भी दिया गया। इस मौके पर स्कूली छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे जिन्हें नाश्ता कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *