Advertisement

दही-हांडी उत्सव में एक ‘गोविंदा’ की मौत, 36 घायल

मुंबई। देशभर में जन्माष्टमी पर्व पर हो रहे विभिन्न आयोजनों के बीच मुंबई में दही-हांडी उत्सव पूरे जोर-शोर से मनाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऊंचाई पर लटकाई गई दही-हांडी फोड़ने के लिए गोविंदा सुबह से ही मशक्कत कर रहे हैं।

पर, इस बीच कुछ जगहों पर हादसे भी हुए हैं। दही-हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय हुई दुर्घटनाओं के कारण मुंबई में करीब 36 ‘गोविंदा’ घायल हुए हैं। वहीं घायल होने पर अस्पताल में भर्ती एक ‘गोविंदा’ की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गोविंदा पथकों और आयोजकों के साथ ही राजनीतिक दलों में भी दही हांडी उत्सव को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। कई जगह भारी इनामी राशि का ऐलान किया गया है। ठाणे में पिरामिड वाली दही हांडी फोड़ने पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

बता दें, बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानव श्रृंखला और गोविंदाओं की सुरक्षा को लेकर कई शर्तें लगाई थीं, जिसके बाद बीते कुछ साल रे लिए कई नेताओं ने दही हांडी उत्सव के आयोजन से मुंह फेर लिया था। अब अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार नेता फिर से आयोजन कर रहे हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *