Advertisement

राष्ट्रपति पदक के लिए CISF के 25 जवान चयनित

दोबारा नवाजे जाएंगे सुनील मिश्रा

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। आजादी के महापर्व में पूरे देश से सी आई एस एफ के कुल 25 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामांकित किया गया है। इनमें सिपाही से लेकर कमांडेंट व आई जी पद के अधिकारियों का समावेश है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित अधिकारियों में मुंबई पोर्ट ट्रस्ट इकाई के डिप्युटी कमांडेंट सुनील कुमार मिश्रा को विशिष्ट कार्य के लिये चयनित किया गया है। पुरस्कार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सी आईएस एफ के अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ व देश के अन्य पुलिस विभाग के जांबाजों को भी चयनित किया गया है। इस कड़ी में दिलचपस बात यह है कि मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के डिप्युटी कमांडेंट सुनील कुमार मिश्रा को विगत एक दशक में दूसरी बार राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। इस पदक के लिए चयनित एन ई एस गोहाटी के आई जी अंजनी कुमार सिंह भी हैं।

बताया जाता है कि अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वालों को ही इस पदक के लिए मनोनीत किया जाता है। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होना अपने आप मे गर्व की बात है। करीब हाफ सेंचुरी पूरा कर चुके सी आई एस एफ ( केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवानों के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए उनकी हौसला अफजाई के लिए महामहीम द्वारा पदक प्रदान किया जाएगा। पदक पाने वालों में सिपाही से लेकर डिप्युटी कमांडेंट व आई जी लेबल के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें मिश्रा को दूसरी बार इस पदक से नवाजा जाएगा।

Loading