Advertisement

​प्रियंका गांधी की पहल पर अपने घर पहुंचे 1600 प्रवासी मजदूर

मुंबई यूथ कांग्रेस ने 1600 प्रवासी मजदूरों को भेजा मुंबई से यूपी

विशेष संवाददाता/ मुंबई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की पहल पर लॉकडाउन के चलते महीनों से मुंबई में फंसे करीब 1600 प्रवासी मजदूर सोमवार को अपने अपने गांव घर पहुंच गए। इस काम को अंजाम दिया मुंबई यूथ कांग्रेस (Mumbai Youth Congress) और महाराष्ट्र की एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड ने।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से विभिन्न राज्यों में गए प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश वापस लाने का बीड़ा प्रियंका गांधी जी ने उठा रखा है और इसी के मद्देनजर उन्होंने एक एप लॉन्च कर प्रवासी मजदूरों को उस पर संपर्क करने का आह्वान किया था। इनमे से मुंबई के करीब 1600 मजदूर भाईयों ने गाँव जाने की इच्छा जताई थी और कुछ दिनों पहले उन्हें इन्हीं मजदूर भाईयों को यूपी भेजने का निर्देश मुंबई यूथ कांग्रेस को प्रियंका जी के ऑफिस से प्राप्त हुआ।

मुंबई यूथ कांग्रेस के लीडर सूरज सिंह ठाकुर ने बताया कि निर्देश प्राप्त होते ही हमारे मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की टीम उन प्रवासी भाइयों से संपर्क साधने में जुट गई और 1600 मजदूर भाइयों को चिन्हित कर लिया गया पता चला कि सभी प्रवासी मजदूर विशेषकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, गोरखपुर, गोंडा और बस्ती आदि जिलों के थे। सीनियर लीडर और महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड़ जी ने रेल अधिकारियों से बात कर गोरखपुर होकर लखनऊ तक जाने वाले की ट्रेन की व्ययस्था कराई।

इसके अलावा प्रियंका गांधी के निर्देश पर मुंबई यूथ कांग्रेस की टीम ने उनके लिए रास्ते में खाने-पीने का इंतजाम किया, मास्क, सैनिटाइजर बांटे और साथ ही साथ राशन भी वितरित किया। प्रवासी भाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्टेशन से रवाना होते हुए “प्रियंका गांधी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाए। आज जब वे अपंने गांव घर पहुँच गए तो उन्होंने अपने वीडियो संदेश भेजकर प्रियंका गांधी जी को धन्यवाद भेजा।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सूरज सिंह ठाकुर ने कहा, “मैं आभारी हूँ हमारी नेता प्रियंका गांधी जी का, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में हाशिये पर खड़े हमारे हर मजदूर भाइयों की सेवा को इस राष्ट्र की सेवा माना और उनकी सेवा करने का हमें मौका दिया। उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह एक चट्टान की तरह हर जररूमंदों के पीछे खड़ी हैं। ये हैं हमारी कांग्रेस पार्टी के मूल्य।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *