Advertisement

महाराष्ट्र में भी चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

मुंबई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महाराष्ट्र में पहले व दूसरे चरण के चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगी। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी के यात्रा कार्यक्रम व तिथियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि वह मुंबई में एक जनसभा को संबोधित कर सकती हैं। पहले चरण में 11 अप्रैल को सात निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को महाराष्ट्र की 10 सीटों पर चुनाव होना है। कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों को नामित किया है।

अन्य दिग्गजों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया व मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं। प्रचार करने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के अन्य नेताओं में सुशीलकुमार शिंदे, अशोक चौहान, शिवराज पाटिल, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, बालासाहेब थोराट, विलास मुत्तेमवार, मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा व संजय निरूपम शामिल हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *