Advertisement

झारखंड में कांग्रेस-राजद आमने-सामने

साभार/ रांची। लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में महागठबंधन बिखर गया है। राजद के बाद अब कांग्रेस ने भी चतरा लोकसभा सीट से अपना उम्‍मीदवार खड़ा कर दिया है। गठबंधन के तहत राजद को यहां सिर्फ पलामू सीट ही दी गई है। जबकि चतरा लोकसभा सीट से बीते दिन राजद प्रत्‍याशी सुभाष यादव ने नामजदगी का पर्चा भरा है।

यहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव और लालू के बेहद करीबी भोला प्रसाद यादव ने बीते दिन जनसभा कर कांग्रेस से अपना उम्‍मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी। बहरहाल कांग्रेस ने बरही विधायक मनोज यादव को चतरा से चुनाव मैदान में उतारा है। शुक्रवार की देर शाम उनके नाम की घोषणा की गई।

इससे पहले शुक्रवार को ही दिन में चतरा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव ने नामांकन किया है। राजद ने महागठबंधन के फैसले को चुनौती देते हुए अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था जबकि कांग्रेस, झामुमो और झाविमो ने बैठक कर राजद को सिर्फ पलामू सीट देने की घोषणा की थी। इससे इतर राजद ने चतरा और पलामू सीटों पर न सिर्फ दावेदारी की बल्कि उम्मीदवार भी उतार दिया।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *