एस. पी. सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव चुनावी सभा को लेकर धनबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि भाजपा का पहला संकल्प राष्ट्र प्रथम है। आतंकी मसूद अजहर को यूएन द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की कूटनीतिक जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार फिर से आएगी तो आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को आगे बढ़ाएगी। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में आ रही है, तथा पिछली बार से अधिक सीटों ला रही है। हम अपने सहयोगी दलों के साथ फिर से सरकार बनाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की योजनाओं का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान योजना का विस्तार किया जाएगा। एक लाख तक का ऋण 5 फीसदी की दर पर मिलेगा। पिछले पांच साल में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। छोटे व्यपारियों के हित के लिये भी यह योजना है। यादव ने कहा कि 2022 तक 65 एयरपोर्ट से बढ़ाकर 150 तक करने का लक्ष्य है। आने वाले वर्षों में देश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह सभी भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेखित है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संकल्प पत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग द्वारा तैयार किया गया है। कहा आप जिस गठबंधन की बात करते हैं वो आप देख लिजिये की यूपी, बिहार व झारखंड में गठबंधन कहां है। उन्होंने कहा कि गठबंधन अलग-अलग राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने है। फिर यह कैसा गठबंधन है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसक बाद बोकारो जिला के कथारा में सभा की तमाम तैयारियां पूरी कि जा चुकी थी। बड़ा पंडाल कुर्सी सभी सजकर तैयार था। बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, जिप सदस्य भरत यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बाद बताया गया कि चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी देखा गया।
![]()












Leave a Reply