कामगारों की समस्याओं को सुनेंगे ददई दूबे
संवाददाता/ कथारा (बोकारो)। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) का कार्यकर्ता सम्मेलन व कामगार दरबार का आयोजन 3 मई को कथारा के ऑफिसर क्लब में रखा गया है। इस सम्मेलन में धनबाद के पूर्व सांसद एवं रा. को. म संघ (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर उसका समाधान किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय सचिव अजय सिंह ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार विसरामपुर विधानसभा से पांच बार विधायक एवं एक बार धनबाद से सांसद रहे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे आगामी 3 मई 2017 को कथारा में लोक अदालत की तरह कामगार दरबार लगाएंगे। इस दौरान सीसीएल व अन्य सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में काम करने वाले कामगारों की समस्याओं को सुनेगे।
साथ ही उन समस्याओं का निदान करने की कोशिश की जाएगी। इसके अलावा जटिल समस्याओं को चिन्हित कर उनका भी समाधान किया जाएगा। कथारा में होने वाले कामगार दरबार की अगुअई बेरमो जोन के प्रभारी विकास सिंह और कथारा कोलियरी सचिव मोहम्मद फारूक करेंगे। कथारा के ऑफिसर क्लब में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
इसमें बड़ी संख्या में भुक्तभोगी कामगारों के अलावा मजदूर यूनियनों से जुड़े कार्यकर्ता नेता व पदाधिकारी मौजूद होंगे। 3 मई की तैयारियों में लगे बेरमो जोन प्रभारी विकास सिंह, सीसीएल रीजनल कमेटी के अध्यक्ष इसराफिल अंसारी, कथारा क्षेत्रिय सचिव एवं सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य अजय सिंह, अध्यक्ष गणेश गोप, कथारा कोलियरी सचिव मोहम्मद फारूक, कथारा वाशरी अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, सचिव दयाल यादव, कोषाध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती आदि हैं।
![]()













Leave a Reply