Advertisement

गोमिया कांग्रेस ने भारत छोड़ो आंदोलन व् विश्व आदिवासी दिवस मनाया

कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में स्वांग वन बी पंचायत भवन परिसर में 9 अगस्त को प्रखंड कांग्रेस ने सन 1942 के ऐतिहासिक अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन व् विश्व आदिवासी दिवस के रुप में मनाया। साथ ही इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने वृक्षारोपण किया।

मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का क्रांतिकारी उद्घोष किया था। इसी दिन यूएनओ ने 1983 को प्रतिवर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की थी। जो आज भी भारतवर्ष में मनाया जाता है। कार्यक्रम को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश से जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को दोनों कार्यक्रम मनाने का निर्देश दिया गया था।

कार्यक्रम के अवसर पर गोमियां प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामकिशन रविदास के नेतृत्व में स्वांग 1बी पंचायत भवन में वृक्षारोपण कर किया गया। कोरोना महामारी (Coronavirus) के कारण यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया। प्रखंड अध्यक्ष रविदास ने कहा कि इस वैश्विक महामारी में हम सबों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सतर्कता ही इस महामारी से बचने का एकमात्र रास्ता है। जिस तेजी से कोरोना झारखंड और गोमिया प्रखंड में अपना दायरा बढ़ा रही है। हमें प्रशासन के निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है। मौके पर फिरोज आलम, आई रहमान, चरका खान, श्याम देव प्रसाद, सरफराज आलम आदि उपस्थित थे।

Loading