ददई गुट छोड़ लगातार राजेंद्र गुट में शामिल हो रहे हैं मजदूर
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। मजदूर संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट को लगातार झटके पर झटका मिल रहा है। ददई गुट के साथी धोरी क्षेत्र से कथारा (Kathara) तक साथ छोड़कर राजेंद्र गुट में शामिल हो रहे हैं। इससे जहां एक ओर बेरमो कोयलांचल में ददई गुट दिनोंदिन कमजोर पड़ता जा रहा है वहीं राजेंद्र गुट मजबूती के साथ एकबार फिर पुराने रंग में रंगने लगा है। इसका श्रेय कुछ हद तक मजदूर नेता व् हाल ही में ददई गुट छोड़कर राजेंद्र गुट में शामिल अजय कुमार सिंह को जाता है।
जानकारी के अनुसार बीते 2 जुलाई को धोरी क्षेत्र के राकोमसं ददई गुट अमलो परियोजना के शाखा अध्यक्ष तथा सचिव के साथ तारमी परियोजना के सहायक सचिव, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुट में शामिल होकर राजेंद्र गुट के नेता कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के प्रति आस्था प्रकट की।मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ धोरी क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए राजेंद्र गुट में शामिल होकर अनूप सिंह के प्रति आस्था प्रकट किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत करते हुए कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि इस संगठन से जुड़े लोगों का मान सम्मान की रक्षा होगी तथा मिलजुल कर मजदूर आंदोलन में ताकत देने के लिए इंटक की मजबूती के लिए कार्य करना है। परिवार में जुड़े सदस्यों का वे तहे दिल से स्वागत करते हैं। तथा विश्वास दिलाते हैं कि उनके सुख दुख में सच्चे और मजबूत सहयोगी की भूमिका निभाने में खरा उतारेंगे। सभी भेदभाव को भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। यही स्व राजेंद्र बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
परियोजना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक के सभी कार्यों का निपटारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। नवनीत सीसीएल सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इंटक के नाम पर मजदूर गोलबंद हो रहे हैं और मजदूरों का भविष्य कुमार जयमंगल सिंह के हाथों में सुरक्षित है। इंटक के मजबूती से मजदूर अपने अधिकार की रक्षा कर सकते हैं।

संगठन में शामिल दुबे गुट के साथियों का सम्मान की रक्षा अनूप बाबू के हाथों में है। निश्चित रूप से इस कड़ी को मजबूती प्रदान करने के लिए अनूप बाबू सक्षम होंगे। शामिल होने वाले धोरी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष शशिकांत सिंह उर्फ बम सिंह, अमलो के सचिव शिबू दीगार, अध्यक्ष राधेश्याम दीगार, बाबूलाल साव, नारायण बाउरी, राजेंद्र बीसई, रामचंद्र दीगार, संतोष गौड़, अभिषेक शर्मा, विश्वनाथ सिंह, गणपत लाल सिंह, मनोहर रविदास, सुकरा मांझी, प्रकाश के अलावा इस अवसर पर सीसीएल रीजनल कमेटी के संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, रिंकू सिंह, सरपंच विनोद साहू सहित अन्य शामिल थे।
इसके दुसरे दिन 3 जुलाई को कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी के ददई गुट के कार्यकारी अध्यक्ष दयाल यादव तथा कथारा कोलियरी के उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा ने ददई गुट छोड़कर राजेंद्र गुट के अनूप सिंह का दामन थाम लिया। राकोमसं के कथारा के प्रतिनिधि मंडल अनूप सिंह के आवास पर पहुंचकर हड़ताल के संबंध में चर्चा की।यहां मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर की चट्टानी एकता के सामने प्रबंधन और मजदूर विरोधी सरकार को घुटने टेकने को मजबूर होना पड़ेगा। पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदत सुविधाएं वर्तमान की सरकार उस में कटौती करने पर आमादा है। जिसे किसी भी हालत में उसकी मंशा को सफल नहीं होने देंगे।
संगठन में शामिल हुए पदाधिकारियों के प्रति शुभकामना देते हुए अनूप सिंह ने कहा कि संगठन में उचित सम्मान और मजदूर के अधिकार की रक्षा के लिए निरंतर आप सबों को आगे बढ़ना है। आने वाला समय पब्लिक सेक्टर के मजदूरों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उस चुनौतियों का निपटारा आपके एकता और एकजुटता से ही संभव हो पाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं आपकी एकजुटता से कोल इंडिया प्रबंधन और मजदूर विरोधी सरकार की नींद खुल जाएगी।
नव नियुक्त सीसीएल सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा मजदूरों का विश्वास इंटक के ऊपर है। इंटक की मजबूती से मजदूरों के अधिकार की रक्षा होगी। जिस प्रकार की जवाबदेही फेडरेशन तथा संघ में अनूप बाबू को मिली है। अनूप बाबू उसे मुकाम तक पहुंचाने में सफल साबित होंगे। इस अवसर पर संगठन में शामिल हुए दयाल यादव और शंभू नाथ झा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अनूप बाबू को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गई। मौके पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे, राजेश शर्मा, देवाशिष आस, तुलसी निषाद, संतोष सिन्हा, युवा कांग्रेस के विजय यादव, करगली वाशरी के सचिव अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply