Advertisement

महिलाओं ने महिला को अर्द्धनग्न कर घुमाया

  • तमाशबीन बनी रही पुलिस

  • बदचलन का आरोप लगा मारपीट व अर्द्धनग्न कर घुमाया

  • छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने किया पथराव

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट (Tenughat) ओपी क्षेत्र के चांपी बस्ती में 22 मई की शाम एक 35 वर्षीय महिला को बदचलन का आरोप लगाते हुए अर्द्धनग्न कर घुमाया गया। इससे पूर्व पीड़िता को घर जाकर महिला समूह की दर्जनों महिलाओं ने बाहर निकालकर महिला पर चप्पल बरसाये, रस्सी से हाथ बांध बाल काटे, कालिख पोती गई व चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग किया गया। गांव की महिलाओं ने मिलकर इन सारी घटनाओं को अंजाम दिया। जबकि गांव के पुरुष तमाशबीन बने रहे।

महिला के साथ ज्यादती की सूचना पाकर तेनुघाट ओपी पुलिस पहुंची। परन्तु महिला समिति का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। महिलाओं का रौद्र रूप देख पुलिस को कदम पीछे करने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव की भी सूचना है। स्थिति अनियंत्रित देख पुलिस को हवाई फायरिंग के लिए भी तैयार होना पड़ा। इसके बाद बेरमो एएसपी अंजनी अंजन गोमिया थाना से महिला बल को भेज खुद भी पहुंचे। महिला को महिला समिति के कब्जे से बमुश्किल छुड़ाकर थाना लेकर आई।

तेनुघाट ओपी प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि रात में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोमिया ले जाया गया है। महिला ने अभी तक किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। इस संबंध में बेरमो एएसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पीड़ित महिला को थाना लाकर पूछताछ की गई है। इसके बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी। प्रश्न उठता है कि हाल के दिनों में बोकारो जिले में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में वृद्धि हुई है और प्रशासन का वही घिसा-पीटा जवाब कि करवाई की जाएगी, क्या सच में महिला संबंधी अपराधों के लिए बोकारो जिला रेडजोन हो गया है?

घटनाक्रम के बावत गांव के एक पंचायत प्रतिनिधि ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 21 मई की रात्रि पीड़ित महिला के घर दूर की एक महिला अपने पति संग पहुंची थी। आगंतुक महिला ने पति संग संबंध होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला से मारपीट करने लगी। पीड़िता अपने पति, देवर व सास संग तेनुघाट ओपी जाकर मामले में शिकायत भी की थी। बावजूद इसके उसके साथ दूसरे दिन घटना घटित हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *