Advertisement

प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत वर्चुअल रैली संपन्न

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में गोमियां, हुरलुंग, चतरोचट्टी के विभिन्न समुदायिक भवनों में सम्पन्न ऑनलाइन वर्चुअल रैली के मुख्य अतिथि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को अपने संम्बोधन में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि प्रचण्ड बहुमत की मोदी सरकार 2.0 के कुशल नेतृत्व,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के संगठन कौशल एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व् पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी सरीखे नेताओ और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष समर्पण से भाजपा नीत नई और राष्ट्र हित में निर्णय ले रही है।

मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की अद्भुत कौशल शक्ति से प्रेरित शानदार एक वर्ष की अनुकरणीय उपलब्धियों से परिपूर्ण नूतन राजनीति प्रयोग के रूप में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्चुअल बैठक, तीन तलाक की समाप्ति,धारा,370,35 A हटाना भाजपा शासन में हीं संभव हो पाया है। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाना, भव्य राम मंदिर निर्माण, नागरिक संशोधन कानून, वैश्विक महामारी covid-19 से बचाव हेतु समय रहते देश में लॉक डाउन की घोषणा। गरीब कल्याण हेतु 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा।

आत्मनिर्भर भारत, की प्रेरणा, एलएलसी पर साहसिक निर्णय आदि जैसी अनेकों उपलब्धियों को जनता जनार्दन के बीच साझा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनता जनार्दन की सेवा में उपलब्ध रहें हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने राष्ट्रनिष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली मोदी सरकार को आभार व्यक्त किया। मंत्री के संम्बोधन को सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने ऑनलाइन श्रवण किया। साथ ही बैठक में मंडल उपाध्यक्ष नारायण महतो, अशोक पांडेय, दीपक ठाकुर, उमेश ठाकुर, ओम वर्मा, भरत स्वर्णकार, रंजीत मोहसिल, अंगद तिवारी, प्रकाश रविदास आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *