Advertisement

नहीं रहे शिक्षाविद व पूर्व डीन डॉ. पीबी झा

मुश्ताक खान/ हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. प्रियब्रत झा का निधन 2 नवंबर शुक्रवार की शाम 6 बजे हो गया। डॉ. झा करीब एक सप्ताह से मामूली बीमार थे। उनका अंतिम क्रियाक्रम 3 नवंबर को परिवार के सभी लोगों की मौजूदगी में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. झा का श्राद्ध क्रम आदि हजारीबाग के हुरहुरू रोड पश्चिम स्थित आवास पर किया जाएगा। पूर्व डीन एवं भौतिकी विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ. पीबी झा 86 वर्ष के थे। वे अपने पीछे हंसता खेलता कुंबा छोड़ गए हैं। डॉ. झा 1996 में विवि से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र प्रभात झा व प्रकाश झा व तीन बेटियों के अलावा नाती, पोता और दामाद सभी उनकी अंतिम गोष्टी में पहुंचे थे।

डॉ. पीबी झा के निधन से रांची विवि स्नातकोत्तर गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार झा सहित कई गणमान्यों ने शोक व्यक्त किया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व डीन व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीबी. झा के अचानक निधन से पारिवारिक लोगों में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि भारत के टॉप टेन विश्वविद्यालयों में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का समावेश है। यहां के छात्र देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। शिक्षाविद स्व. डॉ. पीबी झा के दोनों पुत्र प्रभात झा और प्रकाश झा वेल सेटल हैं। स्व. डॉ. झा के एक शिष्य ने नाम न छापने की शर्त पर जगत प्रहरी को बताया की उनकी तुलना मौजूदा किसी भी प्रोफेसर से नहीं की जा सकती, क्योंकि शिक्षा के क्षेत्र में उनसे बड़ा कोई विद्वान नहीं था। स्व. डॉ. झा के शिष्य ने कहा की मैं 85 के दशक में उनका छात्र रह चुका हुं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *