Advertisement

चास नगर निगम की खुली पोल

गलियों में है कूड़े का ढेर

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला का एकमात्र उप नगर चास शहर के विभिन्न कालोनियों का हाल इन दिनों पूरी तरह से बेहाल है। जिधर भी नजर जाती है उधर कूड़े का ढेर पड़ा है। अजब हालत है। बिना मुंह ढके निगम क्षेत्र की कॉलोनी की गलियों से गुजरना मुश्किल जान पड़ता है। निगम द्वारा प्रति माह लाखो रुपये केवल शहर की साफ सफाई मद में खर्च कर दिया जाता है, लेकिन कूड़े का ढेर खतम होने का नाम हीं नहीं ले रहा है। ऐसे में यह अवश्यंभावी जान पड़ता है कि निगम प्रशासन की लापर्वाहियों के कारण वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप से यहां के रहिवासी खुद को किस प्रकार बचा पायेंगे।

चास नगर निगम के हद में गुजरात कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, कुंवर सिंह कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनी है। इन कॉलोनी में सबसे खस्ताहाल कुंवर सिंह कॉलोनी का है। जहां का गांधी पथ से गुजरना या यहां रहना रहिवसियों के लिये खतरे से कम नहीं है। यह हाल शहर क लगभग सभी कॉलोनियों की गलियों का है।

कुंवर सिंह कॉलोनी में अपना व्यवसाय चला रहे आयकर अधिवक्ता अनिल कुमार बताते हैं कि इस घनी आबादी वाला कॉलोनी में सप्ताह में निगम सफाई कर्मियों द्वारा केवल एक बार सफाई किया जाता है। बाकी के दिन कॉलोनी की गलियों का यही हाल रहता है। यहां प्रतिदिन सफाई कार्य होना चाहिये।

इस बावत नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा ने बताया कि बीते 22 जून से चास नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इस कारण से निगम क्षेत्र में सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर आयुक्त झा के अनुसार निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किया गया है। जिससे मुख्य मार्गो के आसपास सफाई कार्य कराया जा रहा है। झा ने संभावना व्यक्त किया कि जल्द हीं सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल वापस ले लिया जायेगा और कालोनियों तथा गलियों में सुचारु रूप से साफ-सफाई कराया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *