Advertisement

अपग्रेड होगा रेलवे पोली क्लीनिक

बोकारो। बोकारो रेल कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। बोकारो रेलवे पोली क्लीनिक को बहुत जल्द अपग्रेड किया जाएगा। बोकारो स्टेशन दक्षिणपूर्व रेलवे के आद्रा मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन है। लो¨डग प्वाइंट होने के साथ-साथ कई वीआइपी ट्रेनों का ठहराव भी होता है। बोकारो स्टेशन को ए ग्रेड का दर्जा भी प्राप्त है। रेल मंडल स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही रेलवे अस्पताल की भी सुविधा बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

बोकारो में करीब 6 हजार रेल कर्मचारी काम करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज इलाज के लिए आते हैं। उनमें से आधे से ज्यादा मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। अभी अस्पताल में एक जनरल फिजिसियन व दो लेडीज डॉक्टर अनुबंध पर हैं। अभी हाल में नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। बहुत जल्द रेलवे का बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) से अनुबंध बहाल किया जाएगा।

मिलेगी हाइटेक एंबुलेंस सेवा : रेलवे अस्पताल को अपग्रेड करने के साथ ही हाइटेक एंबुलेंस दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जीवनरक्षक सुविधाओं से लैस एडवांस एंबुलेंस देने की बात हो रही है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम, नेबुलाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, सेक्शन मशीन, बीपी स्ट्रूमेंट (मैनुअल, आटोमैटिक) जीवन रक्षक दवाइयां समेत अन्य सुविधाएं रहेंगी। एंबुलेंस पीपी मोड द्वारा या रेलवे अपनी तरफ से देगा, इसपर निर्णय होना बाकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *