Advertisement

आश्रितों को यूपी सरकार ने दिए दो-दो लाख रुपया-बिरंची नारायण

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। लॉक डाउन के दौरान राजस्थान (Rajasthan) से काम कर लौट रहे 11 प्रवासी मजदूरों को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड पिन्डराजोरा के गोपालपुर पंचायत के थे। बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने गोपालपुर पंचायत एवं खीरा बेड़ा टोला में 11 आश्रितों को क्रिया कर्म के लिए पांच ₹5000 एवं अनाज का वितरण किया।

मौके पर विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मरने वालों को दो दो लाख देने की घोषणा की थी जो अब उनके बैंक खाते में आ चुकी है। बोकारो के मरने वाले के नाम गोपालपुर निवासी राहुल शहीद ,चक्रधर महतो, राजा जिला गोस्वामी, उत्तम गोस्वामी, कृति कालिन्दी, सोमनाथ गोस्वामी, कनीलाल महतो, रंजन कालिंदी, गोवर्धन कालिंदी, डॉक्टर महतो, मनोरथ महतो था।

सभी मृतकों के आश्रितों ने झारखंड सरकार से सहायता मांगी। झारखंड के कृषि मंत्री ने कहा कि मृतकों के परिवार को वह चाहे तो कुआं, चापाकल, तालाब, हैंड बोरिंग, मत्स्य पालन, कृषि जिस तरह की सहायता चाहिए उन्हें झारखंड सरकार उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, माथुर मंडल मुखिया गोपालपुर, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य राजेश महतो, उदय कुमार, अनिल सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, हर्ष बली आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *