कथारा (बोकारो)। देश व राज्यो में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, किसानों द्वारा आत्महत्या, दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यको पर अत्याचार के खिलाफ ‘यूनाइटेड मिली फोरम’ नामक संस्था ने मोर्चा खोल दिया है। हक कि लड़ाई में उतरी फॉरम द्वारा कारवां-ए-अमन-ओ-इंसाफ के बैनर तले राज्य भ्रमण पर निकल चुकी है। संस्था द्वारा शांति, समानता व सद्भावना रैली पलामू से निकली गई है।
22 अप्रैल को पलामू से निकली रैली गढ़वा, लातेहार, लोहरदग्गा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग,चतरा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, कथारा, जरीडीह बाजार, सरायकेला, खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से होते हुए 13 मई को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना, सोई हुई सरकार को जगाना व नाकामियों को उजागर करना है। हक की लड़ाई में कूदी इस सामाजिक संस्था को चौतरफा प्रतिसाद मिल रहा है।
इस संस्था के जेनरल सेक्रेटरी अफजल अनीस का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में मानवीय व सामाजिक मूल्य के विरूद्ध सरकार धर्म और साम्प्रदायिक तरीके से चलाई जा रही है। इतना ही नहीं मौजूद सरकार धर्म और कट्टरपंथियों के सहयोग से देशवासियों के मौलिक अधिकारों को भी छिनती जा रही है। इससे कार्यपालिका, न्यायपालिकाओं पर भी सवाल उठने लगे है। ‘यूनाइटेड मिली फॉरम’ के प्रवक्ता गुरजीत सिंह ने कहा कि 125 करोड़ जनसंख्या वाले भारत कि बागडोर महज एक फीसदी लोगो के हाथों में सिमट कर रह गई है।
जिसके कारण देश की जनता न केवल परेशान है बल्कि सर्वसुविधाओ से वंचित है। मौजूद समय मे देश के मध्यम वर्ग के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस कारवां में रुपेश जी, अनुइल अंशुमन, सुबोध सिंह पवार,जयनाथ तांती, अनील अग्रवाल ने संबोधित किया। वहीं वाई एम सी ए के केन्ल सेक्रेटरी संजीव किडर ने माला पहनाकर कारवां के साथियों का स्वागत किया। इस कारवां को कथारा में हाजी मो. शहाबुद्दीन ने स्वागत किया, इस तरह हर शहर व गांव में लोगों ने स्वागत किया।
![]()












Leave a Reply