एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बेरमो (Bermo) थाना से महज पचास कदम की दूरी पर बैंक मोड़ फुसरो (Phusro) के समीप स्थित दुर्गा मंडप मुख्य मार्ग में 3 जून को दो बहन अंजली व मुस्कान ने बेरमो प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गयी। सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिला पुलिस के सहयोग से दोनों बहनों को सड़क से जबरन उठाकर थाना ले गए।
सड़क पर धरना दे रही अंजली और मुस्कान के अनुसार उसके दादा डीवीसी ओल्ड कॉलोनी निवासी पीडीएफ डीलर मथुरा सिंह जायदाद में हिस्सा मांगने पर उसकी मां किरण देवी सहित दोनों बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट किया। मारपीट में मां के सर में गहरी चोट लगी और वे सीसीएल केंद्रीय अस्पताल में भर्ती है। बेरमो थाने में शिकायत करने पर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गयी। दोनों ने एक स्वर में कहा कि उसके दादा के प्रभाव के कारण पुलिस चुपचाप बैठी है।

वर्ष 2007 में उसके पिता स्व. शैलेश सिंह की हत्या के बाद से वह अपनी मां के साथ अपने पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद में रह रही थी। उसकी मां ने दोनों बहन को लेकर पिछले सप्ताह अपने गांव से बेरमो आकर दादा मथुरा सिंह से गुजर बसर के लिये पति की जायदाद का हिस्से की मांग की। इसी बात पर सभी के साथ मारपीट की गयी। दोनों द्वारा मुख्य मार्ग में धरना पर बैठ जाने से लगभग आधे घण्टे तक फुसरो डुमरी मार्ग जाम हो गया। सूचना पाकर बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर सुरीन दलबल के साथ पहुंचकर महिला पुलिस के सहयोग से जबरन दोनों बहनों को सड़क से उठाकर थाने ले गया तथा सड़क जाम हटाया।
![]()












Leave a Reply