Advertisement

उपायुक्त ने जरीडीह प्रखंड के तुपकाडीह को किया पूर्णतया तालाबंदी

संक्रमित से संपर्क की हिस्ट्री के अनुसार विभाग कर रहा है कार्य- उपायुक्त

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro Deputy Commissioner Rajesh Singh) ने आदेश पत्र जारी कर बताया कि जरीडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुपकाडीह में एक व्यक्ति का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। उक्त व्यक्ति को बोकारो जनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) के COVID-19 वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही उपायुक्त सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की उपधारा 34 (बी एवं सी) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को केंद्र बिंदु मानकर उसके चौहद्दी सीमा को कांटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूर्णतया तालाबंदी का आदेश दिया है।

उपायुक्त राजेश सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। पैनिक होने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रही है। उक्त व्यक्ति से संपर्क हिस्ट्री के अनुसार विभाग काम कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों के सैंपल की भी जांच कराई जाएगी।

संक्रमित व्यक्ति के घर और आसपास क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का कार्य जारी

उपायुक्त सिंह ने बताया कि उक्त संक्रमित व्यक्ति के घर और आसपास के क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का भी काम चल रहा है। लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। लोग मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को हराने में सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करें।

उपायुक्त सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को केंद्र बिंदु मानकर उसके चौहद्दी तक की सीमा को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने जारी दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन कराने का निर्देश दिया है। जिसमें मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को केंद्र बिंदु मानकर अंकित चौहद्दी क्षेत्र को पूर्ण रूप से चील करते हुए किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति प्रदान नहीं किया जाय (अपवाद स्थिति को छोड़कर), उक्त क्षेत्रो के लोगों की आवश्यक वस्तुएं जैसे- राशन, दूध, दवाइयां, आदि।

सब्जी इत्यादि को आवश्यकतानुसार भुगतान के आधार पर घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था कराना, उक्त घर के क्षेत्रों को पूर्ण रूप सेनीटाइज कराते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित कराना, उक्त ग्राम व क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कराना, यदि किसी व्यक्ति को बीमार होने की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मेडिकल टीम को भेजकर समुचित इलाज एवं दवाइयां आदि उपलब्ध कराना, यह भी सुनिश्चित करना कि जन वितरण प्रणाली की दुकान के माध्यम से सभी सुयोग्य लाभुकों को हर हाल में राशन उपलब्ध हो तथा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और अत्यंत निर्धन व्यक्ति है तो उसे मुखिया के खाद्यान्न कोषांग में उपलब्ध कराए गए राशि से वैकल्पिक स्तर के तहत पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराए गए सूखा राशन दिलवाना सुनिश्चित करना, आदि।

जिला सिविल सर्जन उक्त क्षेत्र को स्क्रीनिंग कान्टरेक्ट ट्रेसिंग एवं उसका शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग कर प्रतिवेदन तैयार करना व् स्क्रीनिंग करने वाले मेडिकल कर्मियों को एसओपी का अनुपालन करते हुए पीपीई, मास्क, ग्लब्स इत्यादि निश्चित रूप से पहनकर ही करें, इसे सुनिश्चित करना, सिविल सर्जन अपने स्तर से टीम गठित कर उक्त क्षेत्र को कोर क्षेत्र तथा बफर क्षेत्र में विभाजित करते हुए कोर क्षेत्र के सभी नागरिकों का दूरभाष नंबर संग्रह कराकर उसकी एक प्रति विभाग को भी समर्पित करना सुनिश्चित कराना तथा सीलबंद क्षेत्रों में कोई भी सरकारी वाहन के प्रवेश होने के बाद उसे क्षेत्र से बाहर निकलने पर उन वाहनों को एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट सोलुशन के घोल से सेनिटाइज कराना सुनिश्चित कराना है।

Loading