Advertisement

राजद जिलाध्यक्ष ने दिवंगत विधायक को दिया श्रद्धांजलि

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव की अगुवाई में राजद के पार्टी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बेरमो के ढोरी स्थित आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय सिंह सच्चे मजदुरो के हितैषी थे। वे अपने सत्कर्मो के कारण हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे।
प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने मजदूरों के मसीहा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बेरमो का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

युवा राजद के प्रदेश संगठन सचिव जितेंद्र नारायण यादव ने कहा कि राजेंद्र बाबू के चले जाने से खाली जगह को भर पाना बहुत मुश्किल है। स्व. सिंह बेरमो के अभिभावक थे। हर दु:ख मुसीबत में पीलर के रूप में हमेशा खड़े रहते थे। किसी भी मुश्किल और प्रतिकूल परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में राजेंद्र बाबू को महारथ हासिल था। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, उपाध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष विष्णु भगवान प्रदीप यादव प्रदेश संगठन सचिव युवा राजद जितेंद्र नारायण यादव प्रदेश सचिव कुंदन कुमार गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष विद्युत चंद्रा, प्रदीप चौरसिया, दिनेश पटेल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *