Advertisement

याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और नवोदय विद्यालय के संस्थापक राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट बोकारो (Jawahar Navodaya Vidyalaya Tenughat, Bokaro) में विद्यालय के प्राचार्य यू पी सिंह एवं विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्राचार्य सिंह ने दिवंगत राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1984 में जब स्व.गांधी ने राजनीति में कदम रखा था तब वे मिस्टर क्लीन के नाम से जाने जाते थे।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से आर के सिंह, संजय कुमार, सीताराम राय, आर के प्रजापति, एस के झा, डीके अचार्य, के केे भट्ट, ए के सिंह, अन्विता त्रिपाठी, सोनालिका दास, डी एन सिंह, निरंजन प्रजापति, ताराचंद, नागेश्वर, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।यहां तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने भी स्व राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *