Advertisement

शिशु विकास विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। शिशु विकास विद्यालय संडेबाजार बेरमो (Shishu Vikas Vidyalaya, Sunday Bazar, Bermo) में 27 मई को बेरमो विधायक स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह (Rajendra Prasad Singh) की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां उपस्थित विद्यालय परिवार द्वारा सोशल डिस्टेंसींग का पालन करते हुये स्व.सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों ने स्व श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शोकसभा के अवसर पर प्रधानाध्यापक राम अयोध्या सिंह ने कहा कि स्व. सिंह भले ही परलोक चले गए लेकिन उनकी आत्मा अमर रहकर विद्यालय को सदा आशीष देती रहेगी। यहां स्व. सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विद्यालय के उप प्रधान मो. असलम ने स्व. सिंह के जीवन से जुड़ी कई वाकयात को याद किया। इस अवसर पर वरीय शिक्षिका रंभा सिंह, शशि बाला शर्मा, कमलमती गुप्ता, ममता सिन्हा, रूपेश केशरी, सतीशवर गोप, सैयद सरफराज हुसैन के अलावा ललिता देवी, मालती देवी, गुरुवारी देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *