Advertisement

जब्त किए गए बालू लाद रहे तीन ट्रैक्टर

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने 17 जून को अनुमंडल मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर घरवाटांड़ बालू घाट से तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ कर तेनुघाट थाना के सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान देखा गया सभी ट्रैक्टर में अवैध बालू लोड किया जा रहा है। ट्रेक्टर चालकों के द्वारा प्रशासन को देखकर तुरंत ट्रेक्टर को अनलोड किया जाने लगा। तभी उन्होंने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर तेनुघाट ओपी प्रभारी को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।एसडीओ के इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू माफिया में हड़कंप देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *