Advertisement

शहीदों के लिए तेनुघाट महिला समिति का कैंडल मार्च

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत पर तेनुघाट महिला समिति के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च तेनुघाट एफ टाइप दुर्गा मंडप से निकलकर बाजार होते हुए पूरे तेनुघाट का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वीर शहीदों की शहादत का बदला ले के रहेंगे, आदि नारे लगा रहे थे।

इससे पूर्व लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर आशा देवी, शोभा देवी, सविता देवी, पूनम सिन्हा, अर्पिता सिन्हा, निशा वर्मा, शालिनी सिन्हा, ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, ममता सिंह, गुड़िया देवी, लाखो देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, ज्योति देवी, रंजीता देवी, लालती देवी, किरण देवी,पल्लवी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *