Advertisement

तेजस्विनी परियोजना ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में आई एल ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत में तेजस्विनी परियोजना और हुमाना पीपल्स टू पीपल्स इंडिया के तहत कलस्टर सेंटर में 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्विनी परियोजना के सक्रिय सदस्यों की ओर से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में किशोरी एवं युवतियों द्वारा नृत्य गान प्रस्तुत किया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गई।

कलस्टर शत्रुघ्न महतो ने इस परियोजना के विषय में जानकारी दी और आने वाले समय में इस परियोजना से जुड़े सदस्यों को बेहतर जीवन शैली अपनाने की सीख दी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संबंध में सभी सदस्यों को जागरूक किया गया। अपने और अपने परिवार के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को पालन करने के लिए भी कहा गया। मौके पर फील्ड कोऑर्डिनेटर प्रियंका वर्मा, प्रीति, अजय महतो, पुष्पा देवी, आशा कुमारी, जयंती कुमारी, रोहित कुमार, उमेश कुमार एवं युवा उत्प्रेरक आदि शामिल थे।

Loading