Advertisement

गोमियां में मिठाई व्यवसायी निकला कोरोना पॉजिटिव

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में गोमियां-विश्णुगढ़ पथ के समीप स्थित 25 जुलाई को एक मिठाई व्यवसायी कोरोना संक्रमित पाया गया। आईईएल थाना के हद में बीडीओ मार्ग का 55 वर्षीय संक्रमित मिठाई व्यवसाई रांची के ऑर्चिट अस्पताल में हार्ट, किडनी व शुगर का इलाज करा रहे थे।

बताया जाता है कि कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। प्रशासन की मदद से मरीज को अस्पताल में आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि गोमियां स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच बारला के निर्देश पर सभी परिजनों को उसके पैतृक मकान में ही होम क्वारेंटाइन किया गया है।

जबकि अगले आदेश तक मिठाई दुकान को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। बताया कि बीते 19 जुलाई को संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों का स्वाब कलेक्ट किया जाएगा। सूचना के बाद स्थानीय रहिवासियों में दहशत देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *